पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress lashed out at the issue of NEET and paper leak

Ambala News: नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर बरसी कांग्रेस

Fri, 26 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Congress lashed out at the issue of NEET and paper leak
प्रेसवार्ता में जानकारी देते सांसद वरुण व विधायक निर्मल सिंह। संवाद
अंबाला सिटी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वीरवार को शहर के एपी रेजिडेंसी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें सांसद वरुण चौधरी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है। दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों की उम्मीदों पर बार-बार होने वाले पेपर लीक पानी फेर रहे हैं। नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में हुए घोटाले ने देश की पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और बेरोजगारों की आवाज उठा रहे हैं। वहीं सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही से बच रही है। जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल और दुष्यंत राणा ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते पेपर लीक माफिया खुलेआम सक्रिय हैं। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरमन हैरी और महासचिव प्रतीक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। इस मौके पर विनोद धीमान, राकेश मेहलां, मिथुन वर्मा, नवीन गुप्ता और पुनीत कवि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed