पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tempo Traveller collides with Hydra crane; 10 members of the same family injured.

Ambala News: हाइड्रा से टकराया टेंपो ट्रैवलर, एक ही परिवार के 10 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller collides with Hydra crane; 10 members of the same family injured.
अंबाला छावनी में रामपुर मोड़ पर हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रामपुर गांव के मोड़ पर वीरवार सुबह छह बजे गलत दिशा से आ रहे हाइड्रा से टेंपो ट्रैवलर टकरा गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। पूरा परिवार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर से घूमकर सहारनपुर लौट रहा था। हादसा उस समय हुआ जब गलत दिशा से सड़क पार कर रहे एक हाइड्रा चालक ने बिना देखे अपने वाहन को दूसरी तरफ घुमा दिया।
विज्ञापन

कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे टेंपो ट्रैवलर चालक विपिन ने पुलिस को बताया कि वो पिछले सप्ताह सहारनपुर से सवारियां लेकर जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए निकले थे। बुधवार सुबह वह कश्मीर से सहारनपुर के लिए चले थे इस दौरान वीरवार सुबह अंबाला में ये हादसा हो गया। विपिन ने बताया कि यह हादसा हाइड्रा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 40 वर्षीय जहांगीर आलम, 30 वर्षीय अब्दुल वाहिद , 28 वर्षीय सलमान और 18 वर्षीय गुलफाम घायल हो गए, जिन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल 28 वर्षीय अवदोत, 11 वर्षीय उसमा, 25 वर्षीय मिसबाह और 26 वर्षीय विपिन घायल को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

राहगीर बने मददगार : हादसे के वक्त सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। हाइवे होने के कारण कुछ लोग सैर कर रहे थे तो कुछ अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो ट्रैवलर की टक्कर हाइड्रा से हुई तो सभी लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में टेंपो ट्रेवलर का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और इस कारण पिछला दरवाजा भी जाम हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने खिड़कियों के माध्यम से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना के बाद डायल 112 की गाड़ियां और महेशनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed