पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   School bus crashes into a wall in Ambala after a soil-laden dumper suddenly appears in front

Haryana: अंबाला में अचानक मिट्टी के डंपर सामने आने पर स्कूल बस दीवार से टकराई, 9 महिला शिक्षक घायल

Fri, 26 Jun 2026 11:22 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 26 Jun 2026 11:22 AM IST
सार

द स्कॉलर स्कूल के मालिक गुरतेज ने बताया कि स्कूल में गर्मी की छुट्टियां हैं। शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ के लिए एक ट्रिप प्लान किया गया था। सभी शिक्षकों को सुबह स्कूल परिसर में इकट्ठा होना था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रवाना होना था। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

विज्ञापन
School bus crashes into a wall in Ambala after a soil-laden dumper suddenly appears in front
स्कूल बस - फोटो : संवाद

विस्तार

भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह 8 बजे गलत दिशा में आए मिट्टी के डंपर के आगे आने पर स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस भीषण हादसे में द स्कॉलर स्कूल की 9 महिला शिक्षक घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायल शिक्षिकाओं को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। एक महिला शिक्षक मिनाक्षी के सिर पर गहरी चोटें लगने के कारण टांके भी आए है।

विज्ञापन




जबकि टंगड़ियां गांव निवासी गुरजिंद्र (40), दुर्गा नगर निवासी रीना (40), सोनिया कॉलोनी निवासी कनिका (36), जवार नगर निवासी मनदीप कौर(36), लोह सिम्बली निवासी ममता(32), बलदेव नगर निवासी रितु (42), विष्णु विहार निवासी रोमी (35), जगाधरी गेट निवासी रजनी (38), कमला विहार निवासी नीलम (52) को हल्की चोटें आई है।
विज्ञापन


द स्कॉलर स्कूल के मालिक गुरतेज ने बताया कि स्कूल में गर्मी की छुट्टियां हैं। शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ के लिए एक ट्रिप प्लान किया गया था। सभी शिक्षकों को सुबह स्कूल परिसर में इकट्ठा होना था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रवाना होना था। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed