सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Major crackdown by Ambala STF: Mamta Rani, wife of Sachin—who runs a gang from Russia—arrested; murder plot fo

अंबाला STF की बड़ी कार्रवाई: रूस से गैंग चला रहे सचिन की पत्नी ममता रानी गिरफ्तार, हत्या की साजिश का भंडाफोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 16 Jun 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

ममता रानी का पति गैंगस्टर सचिन लंबे समय से रूस में छिपा हुआ है। वह विदेश में बैठकर ही भारत में अपने शूटरों और गुर्गों को ऑपरेट करता है। गैंग की रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से आने वाले पैसे का प्रबंधन और लॉजिस्टिक सपोर्ट भारत में ममता रानी ही देख रही थी।

Major crackdown by Ambala STF: Mamta Rani, wife of Sachin—who runs a gang from Russia—arrested; murder plot fo
पुलिस के साथ आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने रूस में बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी और गैंग की सक्रिय सदस्य ममता रानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला गैंग को वित्तीय मदद और लॉजिस्टिक सहायता मुहैया करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार एसटीएफ अंबाला ने 15 मार्च  को यमुनानगर के थाना छप्पर में संगठित अपराध धारा 111 और आर्म्स अमेंडमेंट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।



इस कार्रवाई के दौरान गैंग के कुछ सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि यह गैंग यमुनानगर के एक कार सेल-परचेज व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में था। इसी साजिश की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच टीम सीधे गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी तक पहुंची, जो करनाल के गांव धनौरा की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से नेटवर्क चला रहा है पति, पत्नी संभाल रही थी फंडिंग
जांच में सामने आया है कि ममता रानी का पति गैंगस्टर सचिन लंबे समय से रूस में छिपा हुआ है। वह विदेश में बैठकर ही भारत में अपने शूटरों और गुर्गों को ऑपरेट करता है। गैंग की रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से आने वाले पैसे का प्रबंधन और लॉजिस्टिक सपोर्ट भारत में ममता रानी ही देख रही थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कानूनी शिकंजे से बचने के लिए ममता रानी भी विदेश भाग गई थी, जिसे एसटीएफ ने पुख्ता सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed