{"_id":"6a31169b042d29214d0cf8f5","slug":"dream-of-becoming-an-ias-officer-left-unfulfilled-faced-with-a-threat-from-his-mother-in-law-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4400193-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: IAS बनने का सपना अधूरा रह गया; 5 पेज के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, फंदे पर झूल गया UPSC अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: IAS बनने का सपना अधूरा रह गया; 5 पेज के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, फंदे पर झूल गया UPSC अभ्यर्थी
Tue, 16 Jun 2026 05:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:11 PM IST
सार
उज्जैन में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल सूर्यवंशी ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। राहुल ने 5 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपये की मांग, तलाक के दबाव और दहेज मामले में फंसाने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक राहुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2027 तक IAS बनना है, तभी दाग हटेगा। सुसाइड नोट की यह आखिरी लाइन लिखकर नलखेड़ा के 27 वर्षीय राहुल सूर्यवंशी ने जिंदगी से हार मान ली। यूपीएससी की तैयारी कर रहा यह होनहार युवक नागझिरी स्थित अपने किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
शादी के बाद बढ़ा तनाव
राहुल की शादी 10 फरवरी 2026 को आगर की मन्नत उर्फ कविता से हुई थी। आरोप है कि शादी में दहेज नहीं लेने के बावजूद उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष ने शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी को मायके बुला लिया था। इसके बाद कथित रूप से 5 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा है कि उसकी सास सिद्धिका कामरिया का रोज फोन आता था और वह कहती थी, 'पैसे दो और तलाक लो, वरना पूरे खानदान को दहेज केस में फंसा दूंगी।' राहुल ने 5 पेज के सुसाइड नोट में अपनी पूरी पीड़ा और घटनाक्रम को सिलसिलेवार ढंग से लिखा है।
विज्ञापन
धमकियों के बीच छूट गई UPSC की तैयारी
लगातार मिल रही कथित धमकियों से राहुल मानसिक रूप से टूट गया था। बताया जा रहा है कि 21 मई को वह यूपीएससी की परीक्षा भी ठीक से नहीं दे पाया। उसके दोस्त सुभाष के अनुसार, राहुल पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहने लगा था। सोमवार दोपहर जब सुभाष उसके कमरे पर पहुंचा, तो राहुल फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच, सुसाइड नोट की होगी पड़ताल
मामले को लेकर टीआई कमल निगवाल ने बताया कि सुसाइड नोट की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सवालों के घेरे में कई पहलू
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। एक होनहार युवक, जिसका सपना आईएएस बनना था, अब इस दुनिया में नहीं है। सुसाइड नोट में 5 लाख रुपये की मांग, दहेज केस में फंसाने की कथित धमकी और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोप दर्ज हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
ये भी पढ़ें: मंडला में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी मिला
'आईएएस बनूंगा तभी हटेगा दाग'
राहुल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आईएएस बनना चाहता था। इसी दौरान 10 फरवरी 2026 को उसकी शादी आगर की मन्नत उर्फ कविता कामरिया से हुई। उसने दावा किया कि उसने शादी में एक रुपये का भी दहेज नहीं लिया था। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी को वापस नहीं भेजा गया। राहुल के अनुसार, 20 फरवरी को उसकी सास सिद्धिका ने फोन कर 5 लाख रुपये और बेटी से तलाक की मांग की। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। राहुल ने नोट में लिखा कि लगातार मिल रही इन कथित धमकियों के कारण वह 21 मई को यूपीएससी की परीक्षा भी ठीक से नहीं दे पाया।
