{"_id":"6a849f5602b8db6b9305eac8","slug":"mp-news-mp-rera-gets-a-new-chairman-former-ias-officer-shailendra-singh-appointed-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी रेरा को मिला नया अध्यक्ष, पूर्व आईएएस शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी रेरा को मिला नया अध्यक्ष, पूर्व आईएएस शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति, आदेश जारी
Tue, 18 Aug 2026 11:42 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश रेरा को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व अपर मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह को एमपी रेरा की कमान सौंपी गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस शैलेंद्र सिंह बने रेरा अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (एमपी रेरा) में लंबे समय से खाली अध्यक्ष पद पर सरकार ने नियुक्ति कर दी है। पूर्व अपर मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह को एमपी रेरा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही संजय गुप्ता को प्राधिकरण का सदस्य और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रविंद्र सिंह को रेरा अपीलीय प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। शैलेंद्र सिंह प्रशासनिक सेवा में लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्होंने इंदौर में अपर कलेक्टर के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है। इसके बाद वे अपर मुख्य सचिव के पद तक पहुंचे। अब उन्हें एमपी रेरा की कमान सौंपी गई है। अध्यक्ष के तौर पर उनके सामने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की निगरानी, घर खरीदारों की शिकायतों का निराकरण और बिल्डर्स से जुड़े विवादों के निपटारे जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी।
ये भी पढ़ें- MP Cabinet: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग
मार्च से खाली था अध्यक्ष का पद
एमपी रेरा के पूर्व अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव का कार्यकाल 6 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली था। करीब पांच महीने बाद सरकार ने इस पद पर नियुक्ति की है। शैलेंद्र सिंह का कार्यकाल पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक जो भ्ज्ञी पहले हो तब तक रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जात-पात पूछे न कोई... सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई गुरु रविदास महाराज की महिमा, कहा- उनके बताए मार्ग पर चलें
घर खरीदारों से जुड़े मामलों पर रहेगी नजर
रेरा का मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखना और घर खरीदारों के हितों की रक्षा करना है। प्राधिकरण में प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन, निर्माण में देरी, घर खरीदारों की शिकायतों और बिल्डर्स से जुड़े विवादों के मामले आते हैं। नई नियुक्तियों के बाद लंबित मामलों की सुनवाई और प्राधिकरण के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है