{"_id":"69bdb3e19d9540d8bf0997b4","slug":"delivery-boy-dies-after-swallowing-pesticide-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160096-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कीटनाशक दवा गटकने से डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कीटनाशक दवा गटकने से डिलीवरी बॉय की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के खटीक मंडी निवासी अजय(28) की कीटनाशक दवा खाने के बाद शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विजय ने बताया कि अजय ने वीरवार को कीटनाशक दवा खा ली थी। कैंट के नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अजय रात को सोने के बाद शुक्रवार सुबह उठा तो पेट दर्द की शिकायत थी। देखते ही देखते तबीयत बिगड़ गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
पति से हो चुका था तलाक, दोनों बच्चे रहते थे संग
मृतक के भाई विजय ने बताया कि अजय का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। वह अकेले ही मेहनत-मजदूरी और डिलीवरी बॉय का काम करके अपने दो छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। फिलहाल अजय के कीटनाशक दवा गटकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Trending Videos