{"_id":"69c6f4fdfef704014906a6c7","slug":"doctors-are-in-the-ot-patients-are-not-getting-treatment-in-the-opd-ambala-news-c-244-1-pnp1007-154455-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चिकित्सक ओटी में, मरीजों को ओपीडी में नहीं मिल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चिकित्सक ओटी में, मरीजों को ओपीडी में नहीं मिल रहा उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ ओपीडी के समय न मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ न मिलने से मरीजों को यहां-वहां भटकना पड़ा। वहीं सर्जन के बार-बार आने-जाने से मरीज परेशान रहे।
जिला नागरिक अस्पताल में बना जन औषधि केंद्र शुक्रवार को बंद होने से मरीजों को मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवा खरीदनी पड़ी।
जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के ओटी दिन निश्चित न होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों को हड्डी रोग विशेषज्ञ न मिलने से ज्यादा परेशानी हो रही है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी करीब 1400 रही।
अस्पताल की फार्मेसी पर विटामिन की दवा न मिलने से मरीज जन औषधि केंद्र से 22 रुपये में खरीद लेते थे इसी प्रकार अन्य दवा भी जो बाहर मेडिकल स्टोर पर महंगी मिलती हैं वे जन औषधि केंद्र पर कम दामों पर मिल जाती हैं लेकिन शुक्रवार को जन औषधि केंद्र बंद होने से मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी मरीजों को महंगी पड़ी।
शिव चौक निवासी निर्मला ने बताया कि उसके बेटे की पैर की हड्डी में दर्द हो रहा है वह अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ से दिखाने के लिए आई थी लेकिन दोपहर 12:15 पर चिकित्सक का कक्ष बंद होने से उन्होंने एक घंटा वहीं बैठकर इंतजार भी किया लेकिन चिकित्सक नहीं आए।
उन्हें बिना इलाज व दवा के ही लौटना पड़ा। सेक्टर-11 निवासी अनुज ने बताया कि उसकी आंखों में बार-बार झपकने की समस्या बनी हुई है तो नेत्र रोग विशेषज्ञ ने उन्हें विटामिन-ई के कैप्सूल लिखे जो फार्मेसी के बजाय जन औषधि केंद्र पर मिलते लेकिन शुक्रवार को केंद्र बंद होने से उन्हें अब बाहर मेडिकल स्टोर से 90 रुपये में खरीदने पड़ेंगे।
Trending Videos