सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Domestic violence cases rise, highest at 237 in 2025

Ambala News: घरेलू हिंसा के मामले बढ़े, 2025 में सर्वाधिक 237 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Domestic violence cases rise, highest at 237 in 2025
विज्ञापन
- महिला एवं सुरक्षा योजना की प्रगति रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Trending Videos









माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला एवं सुरक्षा योजना की प्रगति रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट बताती है कि जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का ग्राफ साल-दर-साल तेजी से बढ़ रहा है।
घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसी कुरीतियां गहरी जड़ें जमा रही हैं। 2019 से अब तक 1148 मामले योजना में दर्ज किए गए हैं। साल 2022 के बाद से ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। वर्ष 2022 में 215, 2023 में 231 और 2025 में 237 मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




घरेलू हिंसा के मामलों में भारी उछाल

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 (सितंबर से) में जहां घरेलू हिंसा के 3 मामले सामने आए थे। वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 101 तक पहुंच गई जबकि इस वर्ष 14 मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। सात वर्षों में 408 महिलाओं ने घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है, जो कुल दर्ज मामलों का एक बड़ा हिस्सा है। चिंताजनक पहलू यह है कि साइबर क्राइम और फोन स्टॉकिंग के मामलों में भी इजाफा हुआ है। साल 2025 में अकेले साइबर अपराध के 20 मामले दर्ज किए गए। जबकि इस साल अब तक एक मामला है। सात वर्ष में 31 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, गुमशुदगी और अपहरण के 128 मामले दर्ज होना कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

किराए के भवन में चल रहा वन स्टॉप सेंटर

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि शहर में वन स्टॉप सेंटर फिलहाल किराए के भवन में संचालित हैं। हालांकि, सरकार की ओर से कोर्ट परिसर स्थित ऑब्जर्वेशन होम के सामने सरकारी जमीन चिह्नित कर ली गई है लेकिन अभी भी केंद्र को अपनी स्थायी इमारत का इंतजार है।





(2019 से 2026 तक आए मामले)



अपराध की श्रेणी मामले

घरेलू हिंसा 408

गुमशुदगी/अपहरण 128

साइबर अपराध 31

फोन स्टॉकिंग 21

पाॅक्सो 06

अन्य 436
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed