सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly woman robbed of her earrings at knifepoint

Ambala News: बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर लूटी बालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman robbed of her earrings at knifepoint
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भुन्नी गांव में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार दोपहर के समय बदमाशों ने लकड़ी लेने गई रीना (65) को चाकू दिखाकर उसके कानों की सोने की बालियां झपट लीं। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर पंजाब की ओर भाग गए। घायल बुजुर्ग को पड़ोसियों ने उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़िता रानी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह गांव की फिरनी के पास सूखी लकड़ी लेने गई थी। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक ने काले कपड़े व टोपी पहनी थी तो पीछे बैठे युवक ने सफेद कपड़े पहने थे। बाइक पर पीछे बैठा युवक ने हाथ में चाकू जैसा हथियार दिखाते हुए धमकाया।
Trending Videos

एपीके फाइल ओपन करते ही खाते से 5 लाख निकाले

अंबाला सिटी। सेक्टर-9 निवासी कपड़ों के कारोबारी अंकुर चड्डा के खाते से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये निकल लिए। शातिर आरोपियों ने व्यापारी के मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी थी। जैसे ही फाइल को कारोबारी ने खोला तो फोन हैक हो गया। इसी बीच साइबर ठग ने खाता ही खाली कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी को कोई जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि 25 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज के जरिए एक एपीके फाइल आई थी। फाइल खोलते ही फर्म मैसर्स चड्ढा ट्रेडिंग कंपनी का एचडीएफसी बैंक खाता ब्लॉक हो गया था। 30 जनवरी को जब फर्म की स्टेटमेंट निकलवाई गई तो पता चला कि खाते से 5 लाख रुपये गायब हो चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन पट्टे के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी

अंबाला कैंट। बत्तरा पैलेस निवासी विक्रम कुमार के साथ जमीन पट्टे व रहन के नाम पर करीब 30 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने पहले जमीन पट्टे पर ली और फिर पट्टा राशि के बदले ऐसे चेक थमा दिए जो बैंक में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गए। पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपने के बाद पुलिस ने दिनेश दास पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विक्रम कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल 2022 को उन्होंने समालखा गांव निवासी दिनेश दास से 88 कनाल जमीन 23 लाख रुपये में रहन पर ली थी। इसके बाद विक्रम ने वही जमीन 35 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से वापस दिनेश दास को ही पट्टे ठेके पर दे दी थी। इस तरह से आरोपी ने पैसे ही नहीं दिए। संवाद
---
अमेरिका भेजने के नाम पर 30.40 लाख की धोखाधड़ी

नारायणगढ़। वार्ड नंबर 11 निवासी अमरनाथ सैनी के बेटे अंकुश को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 30 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि अंकुश को विदेश में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। इस मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आईजी पंचकूला को शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। अमरनाथ ने बताया कि आरोपी जोनी ग्रेवाल उर्फ संजीव कुमार, उसकी पत्नी रेनू बाला और उनके पार्टनर पम्मी राठौर ने उन्हें झांसा दिया कि उनकी इमिग्रेशन अधिकारियों से अच्छी सेटिंग है। उन्होंने अंकुश को डेढ़ महीने के भीतर वीजा के जरिए अमेरिका भेजने और वहां 4-5 लाख रुपये महीना कमाने का सपना दिखाया। आरोपियों ने कुल 28 लाख का सौदा तय किया और 6 लाख रुपये एडवांस ले लिए। इस तरह से विदेश में बंधक बनाकर पीटा। पैसे निकलवाने के बाद अपने खर्च को बेटे को वापस भारत बुलाया। संवाद
----
पेट्रोल पंप के कार्यालय का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये चोरी

अंबाला सिटी। अंबाला-हिसार रोड पर स्थित सकराओ गांव के एक पेट्रोल पंप को चोरों ने निशाना बनाया है। सोमवार रात को शातिर चोर ने पंप के ऑफिस का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 22.370 हजार रुपये चुरा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पंप कर्मचारी विक्रम सिंह ने बताया कि वह ओर साथी गुरविंदर सिंह 16 मार्च की रात ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 2:50 से 3:15 बजे के बीच जब वह पंप के बाहरी हिस्से में थे तो अज्ञात ने मौका पाकर कार्यालय का ताला तोड़ दिया। संवाद


गोदाम से सिक्का व लोहा चोरी
अंबाला कैंट। सैन्य क्षेत्र में वाटर सप्लाई का काम करने वाली एक कंपनी के गोदाम से पुराना लोहा व सिक्का चोरी हो गया। कंपनी के पार्टनर महेश गौड ने इस संबंध में थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। महेश गौड़ ने बताया कि उनकी कंपनी सैन्य क्षेत्र में पुरानी पाइप लाइनें निकालकर नई पाइप डालने का काम करती है। पुराने पाइपों से निकलने वाला लोहा और कीमती सिक्का गोदाम में रखा जाता है, जिसकी सुरक्षा के लिए चौकीदार भी तैनात है। जनवरी व मार्च के अलग-अलग दिनों में गोदाम का निरीक्षण किया तो वहां रखा काफी सामान गायब मिला। यह आरोप पास में ही काम कर रहे दूसरे ठेकेदार के पास काम करने वाले सत्यम, शिवम और सुकरु पर लगे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed