{"_id":"69bdb3c413bc457b2d0d3c04","slug":"english-liquor-smuggling-under-the-guise-of-straw-busted-1149-boxes-recovered-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160076-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भूसे की आड़ में अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 1149 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भूसे की आड़ में अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 1149 पेटियां बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भूसे की आड़ में शराब तस्करी का महेश नगर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित खुड्डा खुर्द के पास से पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को काबू किया। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में शराब की पेटियों पर भूसे के कट्टे डाल रखे थे व उस पर तिरपाल लगा रखी थी। तलाशी लेने पर ट्रक से 1149 पेटी शराब की मिलीं। पुलिस ने मौके पर ट्रक चालक राजस्थान स्थित बाड़मेर के शिवाजी नगर निवासी शेरा काबू कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ब्रांडेड शराब के पव्वे, बोतलें बरामद
जांच में पता चला है कि अवैध शराब की पेटियों में नामी ब्रांड रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज की शराब थी। शराब की इतनी बड़ी खेप को देखते हुए तुरंत आबकारी विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह शराब किसकी है और किस उद्देश्य से कहां भेजी जा रही थी। ट्रक पर एमपी का नंबर था। पता चला है कि ट्रक का मालिक कोई और है और चालक उसे नहीं जानता था।
पंजाब से ओडिशा जा रहा था ट्रक
महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि यह ट्रक पंजाब से ओडिशा की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा था। जांच में ट्रक से रॉयल चैलेंजर 250 पेटी पव्वे, रॉयल चैलेंजर के 399 पेटी अध्धे, रॉयल स्टैग की 350 पेटी बोतल, रॉयल चैलेंजर 150 पेटी बोतल बरामद हुई।
Trending Videos