{"_id":"69c6fdb7ce97d2c72c072214","slug":"female-clerk-in-city-council-mistreated-servant-accused-of-harassment-ambala-news-c-36-1-amb1001-160524-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर परिषद में महिला क्लर्क से बदसलूकी, सेवादार पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर परिषद में महिला क्लर्क से बदसलूकी, सेवादार पर प्रताड़ना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद कार्यालय में महिला सुरक्षा और कार्यस्थल पर अनुशासन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। परिषद में तैनात एक महिला लिपिक ने कार्यालय के ही एक सेवादार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला कर्मचारी ने नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सेवादार पिछले काफी समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी न केवल उस पर गंदी निगाह रखता है, बल्कि उसके साथ अभद्र व्यवहार और गलत शब्दावली का प्रयोग भी करता है। इस व्यवहार के कारण कार्यालय में काम करना दूभर हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के ईओ ने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने आरोपों की सत्यता जांचने और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए तीन सदस्यों की एक विशेष जांच कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपें, ताकि दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। संवाद
Trending Videos