सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR lodged against in-laws for allegedly harassing daughter-in-law

Ambala News: बहू को प्रताड़ित करने के आरोप, ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against in-laws for allegedly harassing daughter-in-law
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
Trending Videos

बराड़ा। शादी के बाद से ही दहेज की मांग के लिए विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा थ। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थंबड़ गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2022 में कुरुक्षेत्र निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने गाड़ी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसकी सास और ननद ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे पागल घोषित करने के लिए जबरन कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए। पीड़िता का कहना है कि उसके ढाई साल के बेटे को भी उससे दूर करने की कोशिश की गई और उसके सारे गहने सास ने अपने पास रख लिए। समझौते की तमाम कोशिशें नाकाम होने और धमकियां मिलने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed