सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire breaks out at Jindal Petro warehouse

Haryana: जिंदल पेट्रो गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख; मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

एहतियात के तौर पर गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों को दूर कर दिया गया है। गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

Fire breaks out at Jindal Petro warehouse
जींदल गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला में मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो के गोदाम में सोमवार को 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। हादसे के बाद आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को दी गई। 
Trending Videos




सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि जिंदल पेट्रो के इस गोदाम में पेट्रोलियम उत्पाद, ऑयल व केमिकल से जुड़े सामान का स्टॉक था। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि दमकल कर्मियों को गोदाम के नजदीक जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों को दूर कर दिया गया है। गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने का मुख्य कारण अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed