सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former railway employee duped of Rs 10 lakh on pretext of updating pension

Ambala News: पेंशन अपडेट कराने के बहाने पूर्व रेलकर्मी से 10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Former railway employee duped of Rs 10 lakh on pretext of updating pension
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पेंशन अपडेट कराने के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी घेलड़ी गांव निवासी शमशेर सिंह से 10 लाख ठग लिए। शमशेर की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पीड़ित ने बताया कि 4 फरवरी को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनकी पेंशन शुरू करने के लिए बैंक खाता अपडेट करना होगा। ठग ने उनके व्हाट्सएप पर रेलवे से संबंधित मैसेज भी भेजे। फिर मोबाइल पर ओटीपी भेजा और उसे नोट करवा लिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे दूसरे बैंक खाते की जानकारी मांगी। शक होने पर उन्होंने अगले दिन व्हाट्सएप मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 9 फरवरी को जब एटीएम से पैसे निकालने गए तो एसबीआई खाते से 5-5 लाख रुपये की दो ट्रांजेक्शन के जरिये 10 लाख रुपये निकल चुके थे। पुलिस खातों की जानकारी निकलवाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed