{"_id":"69b868f71819817ecd02c3c9","slug":"gyan-nath-maharaj-appointed-national-vice-president-ambala-news-c-36-1-sknl1003-159788-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ज्ञान नाथ महाराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ज्ञान नाथ महाराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ रोड स्थित निराकारी जागृति मिशन आश्रम में दो दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह आयोजन मिशन के तीसरे सतगुरु लक्ष्मण सिंह महाराज के जन्म दिवस और वर्तमान गद्दीनशीन महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज के गद्दीनशीन दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में अघोर सिद्धनाथ अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सिद्ध अघोराचार्य डॉ. तारासुत मनुश्री सिद्धनाथ महाराज ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत जीतराम ने की। इस अवसर पर अघोराचार्य ने स्वामी ज्ञान नाथ महाराज को अघोर सिद्धनाथ अखाड़े का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
अघोराचार्य ने कहा कि सतगुरु की कृपा से ही ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं स्वामी ज्ञान नाथ ने मिशन के इतिहास और सतगुरु लक्ष्मण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर निशा बुराक ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए इसे जीवन के उद्धार के लिए अनिवार्य बताया। सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और बिहार से पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतों के प्रवचनों का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक कमेटी द्वारा संतों को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
Trending Videos