सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal colony being developed on one acre demolished

Ambala News: एक एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony being developed on one acre demolished
विज्ञापन
मुलाना। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कॉलोनी में बिछाई गई कच्ची सड़कों के जाल को पूरी तरह से उखाड़ दिया।
Trending Videos

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक और क्षेत्रान्वेषक रविंद्र प्रवर्तन टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने खसरा नंबर 44//16/2/2/2 और 17/2/2/1/2 समेत अन्य चिह्नित हिस्सों में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मौके पर मौजूद डीटीपी रोहित चौहान ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर कम दामों का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान खरीदना कानूनी रूप से गलत है। बिना मंजूरी के किए गए किसी भी निर्माण को भविष्य में भी ध्वस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed