{"_id":"69c6fe5419a7501e4d0998d4","slug":"in-laws-accused-of-administering-poisonous-medicine-ambala-news-c-36-1-amb1001-160504-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ससुराल वालों पर जहरीली दवा पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ससुराल वालों पर जहरीली दवा पिलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास ने उसे धोखे से भैंस को दी जाने वाली जहरीली दवा पिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
अंबाला छावनी के दयाल बाग निवासी पायल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी दिसंबर 2021 में देहरादून निवासी राम कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि सितंबर 2025 में उसकी सास ने उसे धोखे से एक शीशी में दवा पिलाई। वह असल में पशुओं को दी जाने वाली जहरीली दवा थी। हालत बिगड़ने पर उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पायल का आरोप है कि 5 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा और पति ने गोद से मासूम बच्चे को लेकर सड़क पर पटक दिया7 इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके अंबाला पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। संवाद
Trending Videos