सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In-laws accused of dowry harassment

Ambala News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of dowry harassment
विज्ञापन
अंबाला सिटी। थाना सेक्टर-9 में एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना, पीटने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के चक्कर काटने के बाद अब जाकर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर उसे न्याय की उम्मीद जगी है। जंडली निवासी प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 26 अक्टूबर 2023 को यमुनानगर के मॉडल टाउन निवासी तनुज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के महज दो महीने बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि बेटी के जन्म के बाद पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि बीती 11 नवंबर 2025 को उसके पति तनुज ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि जब प्रियंका अपनी छोटी बच्ची के साथ उससे मिलने पहुंची उसके साथ बदसलूकी की, उस पर थूका और पीट दिया। पीड़िता ने पहले बलदेव नगर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अंबाला एसपी से गुहार लगाई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed