सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The controversy over road construction started gaining political momentum.

Ambala News: सड़क निर्माण पर उपजा विवाद पकड़ने लगा सियासी तूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The controversy over road construction started gaining political momentum.
अंबाला कैंट में सदर थाने के गेट पर समर्थकों सहित खड़ी नेत्री चित्रा सरवारा। संवाद
विज्ञापन
पुलिस की दबिश से भड़कीं नेत्री चित्रा सरवारा समर्थकों के साथ पहुंचीं सदर थाने
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वार्ड 27 में सड़क निर्माण पर उपजा विवाद सियासी तूल पकड़ चुका है। बीती रात पुलिस की दबिश से भड़कीं नेत्री चित्रा सरवारा बुधवार को समर्थकों और महिला शक्ति के साथ सदर थाने पहुंचीं। थाना परिसर घंटों तक आरोप-प्रत्यारोप और संवैधानिक अधिकारों की बहस का केंद्र बना रहा। चित्रा सरवारा ने कहा कि विवाद की जड़ वार्ड में प्रस्तावित सड़क निर्माण है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी निविदा के 7 इंच ऊंची बनी-बनाई सड़क पर दोबारा निर्माण किया जा रहा है।
पूर्व पार्षद अजय वालिया ने तर्क दिया कि यदि सड़क ऊंची हुई तो बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसेगा। इसी मुद्दे को लेकर उनकी मौजूद भाजपा के पार्षद शिवा काकरान से नोकझोंक हुई थी। मामले ने तब मोड़ लिया जब शिकायत के बाद पुलिस रात 10 बजे बिना किसी महिला अधिकारी के अजय वालिया के निवास पर पहुंची। चित्रा सरवारा ने इसे प्रक्रियात्मक उल्लंघन बताते हुए तुरंत एसपी को शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची महिला अधिवक्ता प्रिया शर्मा ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर जांच की मांग की। थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि नाम को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे अब स्पष्ट कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच की जाएगी।

अंबाला कैंट में सदर थाने के गेट पर समर्थकों सहित खड़ी नेत्री चित्रा सरवारा। संवाद

अंबाला कैंट में सदर थाने के गेट पर समर्थकों सहित खड़ी नेत्री चित्रा सरवारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed