{"_id":"69d425b470c47a8ad50185bc","slug":"led-and-ac-coil-stolen-from-service-centre-ambala-news-c-36-1-sknl1017-161094-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सर्विस सेंटर से एलईडी और एसी कॉयल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सर्विस सेंटर से एलईडी और एसी कॉयल चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर से चोर एलईडी व एसी कॉयल चुरा ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो युवक चोरी की गई एलईडी को एक्टिवा पर ले जा रहे हैं। बलदेव नगर थाना पुलिस ने युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेंटर मालिक सौरभ बख्शी ने बताया कि उनका अलग-अलग कंपनियों का अधिकृत सर्विस सेंटर है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह सेंटर बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह जब वह वापस पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए थे। संवाद
सिक्योरिटी के पैसे लेने निकला व्यक्ति लापता
अंबाला सिटी। खन्ना माजरा गांव निवासी शेर सिंह 42 वर्षीय पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। लापता शेर सिंह के छोटे भाई दलेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे वह अपने भाई को बाइक पर बैठाकर मानव चौक तक लाया था। उसे पूर्व पार्षद से बस सिक्योरिटी की बकाया राशि लेनी थी। सुबह करीब 8 बजे वह मानव चौक पर उतर गया लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और वह घर नहीं लौटा। संवाद
पुलिस ने लौटाए 107 गुमशुदा मोबाइल
अंबाला सिटी। साइबर सेल की टीम ने 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत करीब 21. 31 लाख रुपये है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अंबाला जगबीर सिंह ने इन फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल वापस पाने वाले शिवेंद्र, शिवम, सुरजीत, सुरेश कुमार और सुनील कुमार ने टीम का आभार जताया। संवाद
धोखाधड़ी करने के आरोपी को भेजा जेल
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर सेक्टर-9 निवासी साहिल कुमार से 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान हंडेसरा गांव निवासी सतबीर सिंह के रूप में हुई। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता साहिल कुमार ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे रकम 5.60 लाख रुपये हड़प लिए थे। आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा व न ही उसके पैसे वापिस किए। संवाद
पांच लाख ठगने वाले दो आरोपी काबू
अंबाला। ऑनलाइन टास्क पूरा कर 5 लाख ठगने वाले दो आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कालका के शांति नगर निवासी मनीष कुमार व पिंजौर निवासी अजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस मामले में दामला गांव निवासी जय नारायण ने 6 मार्च को तहरीर दी थी कि 15 से 18 नवंबर 2025 के तहत अज्ञात आरोपियों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करके लाखों रुपये कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी से उनसे करीब 5 लाख रुपये ठग लिए थे। संवाद
आरोपी से 25 चोरीशुदा मोबाइल बरामद
अंबाला। दोसड़का स्थित दुकान से 2 अप्रैल के बीच मोबाइल फोन चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी मुलाना निवासी विपण से चोरी के 25 मोबाइल बरामद किए। इस मामले में बराड़ा के प्रीत नगर निवासी विजय ने 3 अप्रैल को तहरीर दी थी कि 2 अप्रैल 2026 को दोसड़का के पास स्थित उसकी दुकान से कई मोबाइल चोरी हो गए थे। पीड़ित ने आरोपी का नाम उजागर किया था। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
Trending Videos