सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man arrested for robbing woman of gold earrings

Ambala News: महिला से सोने की बालियां लूटने के आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 28 Mar 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for robbing woman of gold earrings
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए-01 की टीम ने भुनी बंधे गांव के पास महिला से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियां और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य पंजाब के रहने वाले हैं। वारदात 16 मार्च 2026 की है, जब गांव भुनी बंधे के पास पैदल जा रही एक महिला को दो युवकों ने रास्ता रोककर घेर लिया था। आरोपियों ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसके कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर नग्गल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीआईए-01 को सौंपी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद हंडेसरा, मोहाली निवासी मनप्रीत सिंह और रानीमाजरा गांव डेराबस्सी निवासी सुखजीत सिंह को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और लूटे गए गहने बरामद किए गए। रिमांड अवधि समाप्त होने पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed