सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man arrested for snatching mangalsutra from woman train passenger

Ambala News: महिला रेल यात्री से मंगलसूत्र झपटने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for snatching mangalsutra from woman train passenger
विज्ञापन
अंबाला। कैंट स्टेशन पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पंजाब के खन्ना स्थित बाजीगर कॉलोनी वासी झपटमार राहुल को पकड़ा है। आरोपी से चोरीशुदा सोने का टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद किया है। जांच अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर एक महिला यात्री से मंगलसूत्र छीनने की शिकायत प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ सीआईबी टीम के उप-निरीक्षक सहित प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध युवक को किया गया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद हुआ। पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए शिकायतकर्ता को आरोपी और मंगलसूत्र की फोटो भेजकर शिनाख्त करवाई। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उसके साथ एक और युवक था जो मंगलसूत्र का टूटा हिस्सा लेकर फरार हो गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed