सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now Army school children will hone their talent in shooting.

Ambala News: अब निशानेबाजी में प्रतिभा निखारेंगे आर्मी स्कूल के बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now Army school children will hone their talent in shooting.
आर्मी पब्लिक स्कूल में अवकाश के दिनों में बच्चे प्रै​क्टिस करते हुए। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चे निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को तराशने के लिए परिसर में ही एक शूटिंग अकादमी बनाई है। इस अकादमी के शुरू होने से अब स्कूल के विद्यार्थियों को खेलों में अपना पेशेवर हुनर निखारने के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। यहां तक कि निशानेबाजी से जुड़े उपकरण भी दिए जाएंगे।




प्रधानाचार्य परमजीत सिंह ने बताया कि इस शूटिंग अकादमी को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूली स्तर पर ही खेलों का पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देना है। उन्होंने कहा कि अकादमी में पांचवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा ताकि छोटी उम्र से ही उनकी प्रतिभा को सही दिशा दी जा सके। बच्चों को निशानेबाजी की बारीकियां सिखाने के लिए एक विशेष और प्रशिक्षित कोच की नियुक्ति की जाएगी, जो खिलाड़ियों की तकनीक और मानसिक एकाग्रता पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

स्कूल के नाम पहले से दर्ज हैं कई मेडल


आर्मी पब्लिक स्कूल में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में पहले से ही बैडमिंटन, ताइक्वांडो समेत कई अन्य खेलों की बेहतरीन सुविधाएं मौजूद हैं, जहां खिलाड़ियों को लगातार तैयार किया जा रहा है। स्कूल के कई होनहार खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक झटक कर स्कूल व जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अब शूटिंग अकादमी की शुरुआत होने से स्कूल के खाते में पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos


---------------

महंगी फीस से मिलेगी राहत


जिले में अब तक शूटिंग सीखने के लिए केवल प्राइवेट शूटिंग अकादमी ही संचालित हो रही थीं। निजी अकादमी में प्रशिक्षण लेना हर बच्चे या अभिभावक के बजट में नहीं होता था। ऐसे में आर्मी पब्लिक स्कूल की यह पहल विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर बनकर आई है। इस पहल से स्कूल के छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed