सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The frequency of Barmer-Haridwar special train will increase.

Ambala News: बाड़मेर-हरिद्वार विशेष ट्रेन के बढ़ेंगे फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The frequency of Barmer-Haridwar special train will increase.
विज्ञापन
अंबाला। गर्मियों के बाद होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी कर ली है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर से हरिद्वार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04811/04812 (द्वि-साप्ताहिक स्पेशल) की समय अवधि को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। उत्तर रेलवे के अनुसार, बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाएंगे, इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी। इस संबंध में उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द व्यवहार्यता जांचने को कहा गया है।
Trending Videos

रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, यात्रियों की मांग को देखते हुए इस ट्रेन को दो अलग-अलग चरणों में विस्तार दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर से हरिद्वार, यह ट्रेन वर्तमान में 16 जुलाई 2026 तक अधिसूचित है। नए प्रस्ताव के तहत इसे पहले चरण में 20 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक और दूसरे चरण में 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार और वीरवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04812 हरिद्वार से बाड़मेर, यह ट्रेन वर्तमान में 17 जुलाई तक स्वीकृत है। प्रस्ताव मंजूरी के बाद इसे 21 जुलाई से 29 सितंबर तक और 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक विस्तार मिलेगा। यह ट्रेन हर मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला और मुरादाबाद रेल मंडल को दिए जांच के आदेश : उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से अंबाला और मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीओएम को पत्र जारी कर इस प्रस्ताव का तुरंत परीक्षण करने और इसकी व्यवहार्यता रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बाड़मेर से संचालन के बाद ट्रेन का ठहराव बायतु, बलौत्रा, सामद्री, डूंडारा, लूणी, जोधपुर, गौतां, मेड़ता रोड, नागौर, नौखा, बीकानेर, लालगढ़, लूनकरनसर, अर्जनसर, राजियासर, सूरतगढ़, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, मंडी डबवाली, बठिंडा, धूरी,अंबाला कैंट, सहारनपुर और हरिद्वार स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होता है। ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में 95, एसी तृतीय में 42 और द्वितीय एसी कोच में 13 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed