{"_id":"6a788b105a9922492b099525","slug":"man-molests-deaf-mute-minor-after-entering-house-in-ambala-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: घर में घुसकर मूकबधिर नाबालिग से छेड़खानी, पिता का दोस्त निकला आरोपी; पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: घर में घुसकर मूकबधिर नाबालिग से छेड़खानी, पिता का दोस्त निकला आरोपी; पुलिस ने पकड़ा
Sun, 09 Aug 2026 07:46 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:46 PM IST
सार
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो घरों में काम करती है और पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। रोजाना की तरह दोनों काम पर गए थे, तभी आरोपी मौके देखकर घर पर आ गया और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी की।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
- फोटो : साेशल मीड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के तहत एक इलाके में मूकबधिर बच्ची से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। आरोपी ने 8 अगस्त की दोपहर को वारदात को अंजाम दिया। उस समय नाबालिग के साथ उसकी छोटी बहन ही घर पर थी। आरोपी ने उसे पैसे देकर सामान लाने के लिए दुकान पर भेज दिया। जैसे ही वो लौटी आरोपी बड़ी बहन (13 वर्ष) से छेड़खानी कर रहा था। इसके बाद वह साइकिल लेकर भाग गया। बलदेव नगर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो घरों में काम करती है और पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। रोजाना की तरह 8 अगस्त को वो काम पर गई थी। घर पर दोनों बच्ची थीं। तभी पड़ोसी से फोन पर सूचना मिली कि बच्ची के साथ छेड़खानी हुई है। मौके पर आकर पूछा तो पता चला कि एक जान पहचान का युवक घर में आया था। छोटी बेटी को कहा कि वह उसके पिता का सहकर्मी है। पैसे देने के बाद बेटी को दुकान पर सामान लेने के लिए भेज दिया था।
मौका पाकर वो दूसरी मूकबधिर बेटी को रसोई में ले जाकर छेड़खानी कर रहा था। दुकान से लौटते ही जैसे ही दूसरी बेटी ने छेड़खानी करते देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी साइकिल लेकर भाग गया। पीड़ित परिवार व आरोपी दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।