सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Markets and streets will be illuminated with tricolor lights

Ambala News: तिरंगा लाइटों से रोशन होंगे बाजार व गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Markets and streets will be illuminated with tricolor lights
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और तंग गलियों को भी तिरंगा लाइटों से रोशन करने की तैयारी कर ली गई है। नगर परिषद ने छावनी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए परिषद के कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos

कनिष्ठ अभियंता अब अपने-अपने क्षेत्रों का सर्वे करेंगे। वे इस बात का खाका तैयार करेंगे कि किन-किन खंभों और दीवारों पर ये तिरंगा लाइटें लगाई जा सकती हैं। इसके साथ ही वे इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत भी तैयार करेंगे। अनुमानित लागत तैयार होने के बाद इसकी फाइल प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। इसके तुरंत बाद निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के मुताबिक, केवल मुख्य मार्ग ही नहीं, बल्कि शहर के अंदरूनी हिस्सों और गलियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि रात के समय अंधेरे के कारण होने वाली घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। नगर परिषद का उद्देश्य छावनी को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करना है। इससे पहले भी कुछ चुनिंदा जगहों पर तिरंगा लाइटें लगाई थीं। अब इसे पूरे शहर में विस्तार दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed