सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Miscreants took the man from the grocery store in a Scorpio in broad daylight

Haryana: परचून की दुकान से व्यक्ति को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो में डालकर ले गए बदमाश, पीटकर गड्ढे में फेंका

संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपियों पर पीड़ित ने चलती गाड़ी में मारपीट की व गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोप लगाए। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

Miscreants took the man from the grocery store in a Scorpio in broad daylight
दुकानदार को गाड़ी में डालते आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 रामगढ़ गांव में स्कॉर्पियो में आए 8 बदमाश दिनदहाड़े दुकान के सामने से व्यक्ति को अगवा कर ले गए। आरोपियों पर पीड़ित ने चलती गाड़ी में मारपीट की व गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोप लगाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अधमरी हालत में दुकानदार को पंजलासा के पास गड्ढों में फेंककर भाग गए। 
Trending Videos


मुलाना थाना पुलिस ने दुकानदार बलविंद्र सिंह की तहरीर पर मोहित, लक्की, सुभाष, अभी सहित चार अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई अपहरण की धारा 140(2), आर्म्स एक्ट, स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना धारा 115, संयुक्त अपराध 3(5), आपराधिक षड्यंत्र 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। बलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:45 बजे वह गांव के बस अड्डे पर स्थित महिपाल की परचून दुकान पर सामान लेने गया था। तभी वहां एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी से उतरे 3-4 युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और जबरन गाड़ी में डाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed