{"_id":"69a035bb2816550b3b05ed90","slug":"video-the-miscreants-took-the-man-from-the-shop-in-a-scorpio-in-broad-daylight-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: परचून की दुकान से व्यक्ति को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो में डालकर ले गए बदमाश, बेरहमी से पीटकर दूर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: परचून की दुकान से व्यक्ति को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो में डालकर ले गए बदमाश, बेरहमी से पीटकर दूर फेंका
रामगढ़ गांव में स्कॉपियो में आए 8 बदमाश दिनदहाड़े दुकान के सामने से व्यक्ति को अगवा कर ले गए। आरोपियों पर पीड़ित ने चलती गाड़ी में मारपीट की व गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोप लगाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अधमरी हालत में दुकानदार को पंजलासा के पास गड्ढों में फेंककर भाग। मुलाना थाना पुलिस ने दुकानदार बलविंद्र सिंह की तहरीर पर मोहित, लक्की, सुभाष, अभी सहित चार अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई अपहरण की धारा 140(2), आर्म्स एक्ट, स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना धारा 115, संयुक्त अपराध 3(5), अपराधिक षडयंत्र 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। बलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:45 बजे वह गांव के बस अड्डे पर स्थित महिपाल की परचून दुकान पर सामान लेने गया था। तभी वहां एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी से उतरे 3-4 युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और जबरन गाड़ी में डाल लिया।
----
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।