सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Modi's foreign policy is amazing, the tricolor became the protective shield of ships in the midst of war: Anil Vij

मोदी की विदेश नीति का कमाल, युद्ध के बीच तिरंगा बना जहाजों का सुरक्षा कवच : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Modi's foreign policy is amazing, the tricolor became the protective shield of ships in the midst of war: Anil Vij
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावी विदेश नीति की जमकर सराहना की है। मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी भारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे तेल और गैस के जहाजों की सुरक्षित वापसी को विज ने भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया है। मीडिया से बातचीत और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के जरिए विज ने कहा कि इस समय मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति है, जिसे देखते हुए दुनिया के कई देशों के सैंकड़ों जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं।
Trending Videos

विज ने दावा किया कि वैश्विक संकट के इस दौर में जिन जहाजों पर भारत का तिरंगा लगा है, उन्हें वहां से सुरक्षित निकलने की अनुमति मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस जलमार्ग से कुछ जहाज सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं, जबकि शेष 22 जहाजों को निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी है। अनिल विज ने प्रधानमंत्री को सलाम करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय रसूख का ही परिणाम है कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed