{"_id":"69b86a7c1c08bfd930034964","slug":"new-sectors-to-be-built-in-ambala-cantonment-city-and-naraingarh-ambala-news-c-36-1-amb1002-159804-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला छावनी, शहर और नारायणगढ़ में बनेंगे नए सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला छावनी, शहर और नारायणगढ़ में बनेंगे नए सेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 साल बाद एचएसवीपी किसानों से खरीदेगा जमीन, अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
- 6668 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। छावनी, अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में सरकार नए सेक्टर बनाएगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों से वार्ता भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सोमवार को पंचायत भवन में प्राधिकरण के स्टेट ऑफिसर दर्शन कुमार ने किसानों के साथ बैठक की जिसमें अंबाला शहर के निकटवर्ती सात गांवों को चुना गया है। इनमें पट्टी शेखां, सिंघावाला, नसीरपुर, कांवला, मटेडीजटां, सौंडा और उगाड़ा गांव शामिल हैं। नारायणगढ़ में आठ सेक्टर बनेंगे।
यहां आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन गांवों के किसानों को ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से 6668 एकड़ जमीन के लिए आवेदन करने को कहा गया है। किसान अपनी मर्जी से जमीन का उचित मूल्य पोर्टल पर भर सकते हैं। अपनी सहमति दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। अंबाला में 25 साल बाद सिटी में सेक्टरों के लिए एचएसवीपी जमीन का अधिग्रहण करने जा रही है।
मिलेंगी सुविधाएं
एचएसवीपी के जेई गुरनाम सिंह ने बताया कि इन नए सेक्टरों के निर्माण से नागरिकों को बिजली, पानी, सीवरेज और सड़क जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां आवासीय वातावरण उपलब्ध होगा। अगर किसी किसान को पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में समस्या आती है तो वे एचएसवीपी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अंबाला छावनी क्षेत्र के किसानों के लिए सेक्टर-34 के सामुदायिक भवन में मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे तक बैठक बुलाई है। एसडीएम दर्शन कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकार केवल किसानों की सहमति और प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही उचित दर पर भूमि खरीदेगी। इस अवसर पर एसडीओ जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
सेक्टर के लिए तय जगह
सेक्टर - जोन- गांव
सेक्टर 16 आवासीय पट्टी शेखां
सेक्टर 17 पब्लिक सेमी जोन पट्टी शेखां, खुरुमपुर माजरी
सेक्टर 18 पब्लिक सेमी जोन सादोपुर, पट्टी जाट्टां
सेक्टर 24 आवासीय सौंडा
सेक्टर 26 आवासीय कांवली, सराय महदूद, मटहेड़ जाट्टां, कांवलां
सेक्टर 13 आवासीय सिंघावाला, नसीरपुर
सेक्टर 40 आवासीय घसीटपुर, दुखेड़ी, शाहपुर व अन्य
सेक्टर 36 आवासीय व ओपन सलरहेड़ी, ब्राह्मण माजरा, करधान,
सेक्टर 40 ए व्यवसायिक, ट्रांसपोर्टेशन घसीटपुर, दुखेड़ी
सेक्टर 42 आवासीय व इंडस्ट्रियल रांवला, सरसेहड़ी, चांदपुरा
सेक्टर 25 आवासीय व पब्लिक यूटिलिटी सौंडा, सराय महदूद, मटहेड़ा जाट्टां
सेक्टर 28 आवासीय शेखूमाजरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, कांवला
सेक्टर 27 आवासीय व ओपन स्पेस कांवला व संभालखा
सेक्टर 41 ए व्यवसायिक सलारहेड़ी, मंगलई
Trending Videos