सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No public dealing after 1:30 pm... Pension pending, do not disturb employees

Ambala News: डेढ़ बजे के बाद पब्लिक डीलिंग नहीं... पेंशन लंबित, कर्मचारियों को न करें परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
No public dealing after 1:30 pm... Pension pending, do not disturb employees
जगदीप कुमार
विज्ञापन
- समाज कल्याण विभाग में चस्पा किए नोटिस, अधिकारी ने कहा- दिनभर में आते हैं 400 लाेग, विभागीय काम रुक रहे
Trending Videos






धर्म सिंह

अंबाला सिटी। पेंशन के लिए लोग समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन विभाग ने समस्या के समाधान के बजाए ऐसे नोटिस चस्पा किए हैं जो नियमों के विपरीत हैं। जहां सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक सरकारी कार्यालयों में लोगों के काम होते हैं, वहां नोटिस निकाला गया है कि 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ही पब्लिक डीलिंग की जाएगी।
इसके साथ ही दूसरा नोटिस चस्पा है कि अभद्रता की तो एफआईआर व तीन साल की जेल और जुर्माना ठोका जाएगा। तीसरे नोटिस पर लिखा है- लाभार्थियों की पेंशन चंडीगढ़ मुख्यालय पर लंबित है कृपया कर्मचारियों को परेशान न करें। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकारी कार्यालय पर लोगों के लिए ऐसे के र्देश चस्पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास पब्लिक डीलिंग अधिक है। अभद्रता की गुंजाइश रहती है। मगर सुरक्षा कर्मियों के लिए कभी नहीं लिखा। बल्कि लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




एक महीने से काट रहा चक्कर : दुर्गा



छावनी की ग्वाल मंडी निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह दिव्यांग व दिल के रोगी हैं। उन्हें हाल ही में दो स्टंट भी डले हैं। वह अपना अकाउंट नंबर चेंज करवाने के लिए एक महीने में विभाग के तीन चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी तक अकाउंट नंबर चेंज नहीं हुआ है।


केस 2------

इंतजार करने की दी सलाह : निर्मला

बहलोली गांव से आई निर्मला देवी ने बताया कि वह नई पेंशन लगवाने के लिए आईं हैं। उनके सभी डॉक्यूमेंट में नाम और जन्मतिथि एक समान है। आयु भी पेंशन लगने लायक हो गई है लेकिन विभाग के कर्मचारी इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं।


केस 3------

नहीं लग रही निराश्रित पेंशन : रीना

महेश नगर से आई रीना देवी ने बताया कि वह विधवा पेंशन पर आश्रित हैं। उनके चार बच्चे हैं, वह निराश्रित पेंशन लगवाने के लिए विभाग में कई बार आ चुकी हैं। अभी तक उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने निराश्रित में विधवा औरतों के परिवार के कल्याण के लिए अन्य योजनाएं चलाई हैं लेकिन अभी तक उसे सरकार की किसी भी ऐसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।


केस 4------

तलाकशुदा की पेंशन नहीं लग रही : जगदीप

अंबाला शहर के बाशावाला बाजार निवासी जगदीप कुमार ने बताया कि उनकी बहन गीता कुमारी 15 साल से तलाकशुदा पेंशन लगवाने के लिए भटक रही है। अभी तक पेंशन नहीं लगी है। वह सीएससी पर आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए गए थे। जहां पर ऑनलाइन करके रिसिप्ट भी दी गई है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह ऑनलाइन हुआ ही नहीं। जबकि सीएससी संचालक ने प्रूफ के रूप में रसीद दी है।





विभाग के पास एक दिन में 200 से 400 लोगों का फुटफाल है इसलिए हमारे विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं। हमने डेढ़ बजे तक का समय रखा है। पेंशन कुछ समय पहले रुकी थी तब कर्मचारी परेशान हो गए थे इसलिए ऐसा नोटिस निकाला था। उसे हटा देना चाहिए था। अब हटा देंगे। वहीं एफआईआर वाला नोटिस अपनी सुरक्षा के लिए निकाला है। लोग खुद गलती करते हैं और दबाव हम पर बनाते हैं।
- सुरजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी

जगदीप कुमार

जगदीप कुमार

जगदीप कुमार

जगदीप कुमार

जगदीप कुमार

जगदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed