सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   now taste the fun

Ambala News: गंडासी मारने के बाद आरोपी बोला- तूने एफआईआर कराई थी, अब चख मजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
now taste the fun
घटनास्थल पर आरोपी मुकुल के साथ सीन रीक्रिएट करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
- हाउसिंग बोर्ड निवासी संजीव पर हमले के आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। हाउसिंग बोर्ड निवासी संजीव पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मुकुल को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और धारदार हथियार बरामद कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि जेल से जमानत पर आकर मुकुल ने यह साजिश रची थी। आरोपी ने रामबाग रोड पर धारदार हथियार से हमला कर संजीव की जान लेने की कोशिश की। उसने उनके दोनों हाथ काटने का प्रयास किया। जांच में सामने आया कि गंडासी मारने के बाद आरोपी ने पीड़ित को कहा था कि तूने एफआईआर कराई थी, अब मजा चख। आरोपी मुकुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरी सीन को रिक्रियेट किया। माैके पर स्कूटी मिली जिसके अंदर धारदार हथियार रखा था।
पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संजीव ने बताया था कि 23 मार्च की रात जब वह रामबाग रोड से गुजर रहे थे, तभी दीना की मंडी निवासी आरोपी मुकुल ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जा चुका जेल
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुकुल एक आदतन अपराधी है। वह पहले भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका था और फिलहाल न्यायालय से जमानत पर चल रहा था। जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर उसने फिर से संगीन अपराध को अंजाम दिया है। अब रिमांड के दौरान पुलिस उससे अन्य साथियों और वारदात के पीछे की असली वजह का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed