{"_id":"69b8742fe8294aaa9f0b2973","slug":"online-booking-became-a-problem-people-queued-up-at-agencies-ambala-news-c-36-1-sknl1003-159807-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन बुकिंग बनी परेशानी, एजेंसियों पर लगी लोगों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन बुकिंग बनी परेशानी, एजेंसियों पर लगी लोगों की कतार
विज्ञापन
शहजादपुर में गैस एजेंसी के बाद लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन
- उपभोक्ता बोले- एजेंसी पहुंचने पर बुकिंग कराने को कहा जा रहा, लेकिन फोन पर नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गैस सिलिंडर की किल्लत और बुकिंग की तकनीकी समस्याओं ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है। चार दिन से गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से शाम तक कतारें देखी जा रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपभोक्ता दिन-रात मोबाइल पर मशक्कत कर रहे हैं, पर सफलता हाथ नहीं लग रही।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर पर बार-बार कॉल करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो रही है। एजेंसी पहुंचने पर उन्हें बुकिंग कराने को कहा जा रहा है लेकिन फोन पर सुनवाई नहीं हो रही। उपभोक्ता आधी रात तक जागकर बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं।
कपिल गैस एजेंसी के बाहर तैनात कर्मचारी द्वारा ऑफलाइन बुकिंग के नाम पर आधार कार्ड और गैस कॉपी के नंबर नोट किए जा रहे हैं। कर्मचारी का दावा है कि इन लोगों को 10 से 15 दिन में सिलिंडर मिल जाएगा। साथ ही, जल्दी सिलिंडर पाने का तरीका ऑनलाइन बुकिंग बताया जा रहा है। वहीं कपिल गैस एजेंसी के प्रोपराइटर कुणाल नरवाल ने बताया कि रविवार से गैस बुकिंग हो रही है जिन लोगों की केवाईसी नहीं हुई है और जिनके 25 दिन नहीं हुए हैं वह लोग परेशान हो रहे हैं।
पंजाबी मोहल्ला निवासी ममता ने बताया कि वह मोबाइल पर गैस बुकिंग के लिए 206 बार नंबर डायल कर चुकी हैं लेकिन बुकिंग नहीं हो रही। घर के सदस्य आधी-आधी रात को जागकर कॉल कर रहे हैं, फिर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।
बीडी फ्लोर मिल निशात बाग निवासी कमला ने बताया कि उनका सिलिंडर खत्म हो चुका है। जब एजेंसी पर आई तो उन्हें बुकिंग का बोलकर लौटा दिया गया। लेकिन बुकिंग की प्रक्रिया ही काम नहीं कर रही।
मुकेश ने बताया कि बड़ी मुश्किल से एक बार गैस बुक हुई थी, लेकिन अब सिलिंडर की जरूरत है। एजेंसी पर इतनी लंबी लाइनें हैं कि अब दोबारा हिम्मत नहीं हो रही।
बीसी बाजार निवासी सुमन वर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से एजेंसी के चक्कर काट रही हैं। मोबाइल पर मैसेज आया कि 15 दिन बाद गैस मिलेगी।
Trending Videos