फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Palanquin decorated with flowers, Nagar Kirtan led by five Pyaras

Ambala News: फूलों से सजी पालकी, पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Palanquin decorated with flowers, Nagar Kirtan led by five Pyaras
अंबाला सिटी के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से निकले नगर कीर्तन में मौजूद संगत। प्रबंधन
- गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय प्रकाश पर्व के समागम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय धार्मिक समागम का शुभारंभ हो गया है। समागम के पहले दिन बुधवार को सुबह निर्धारित समयानुसार गुरुद्वारा परिसर में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पहुंची संगतों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई।
प्रकाश पर्व के पहले दिन गुरुद्वारा साहिब से एक नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की शुरुआत पांच प्यारों की अगुवाई में की गई। फूलों से बेहद खूबसूरती से सुशोभित पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज विराजमान रहे। नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह संगत ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा मार्ग बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहरवासियों और प्रबंधकों की ओर से रास्ते में जगह-जगह जल व मिष्ठान के स्टाल लगाए गए थे। श्रद्धा और सत्कार का अनूठा नजारा तब देखने को मिला जब संगत ने आगे बढ़कर पांच प्यारों को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्तनी व ढाडी जत्थों ने सुनाया गुरु इतिहास
धार्मिक समागम के दौरान पहुंचे रागी, ढाडी और कीर्तनी जत्थों ने अपने प्रवचनों और मीठे कीर्तन के माध्यम से गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज के जीवन इतिहास और उनकी महिमा का गुणगान किया। इससे उपस्थित संगत निहाल हो गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सुरक्षा, यातायात और संगतों की सुविधा के लिए विशेष कर्मचारियों और सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई थीं, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मैनेजर गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब स.कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय समागम बुधवार से आरंभ हो गए हैं। पहले दिन नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद कथा व कीर्तनी जत्थों ने संगत को नाम सिमरण करवाया। इसी प्रकार आगे दो दिन भी धार्मिक कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से निकले नगर कीर्तन में मौजूद संगत। प्रबंधन

अंबाला सिटी के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से निकले नगर कीर्तन में मौजूद संगत। प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed