सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People are wandering about pension

Ambala News: पेंशन को लेकर भटक रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
People are wandering about pension
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया, इसमें नगराधीश अभिषेक गर्ग ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर के दौरान नगराधीश ने पहुंचे लोगों की समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिकायतें भेजीं। शिविर में जोगीवाड़ा के हनी ने पिता की वृद्धावस्था पेंशन और रत्नगढ़ की शिमला रानी ने विधवा पेंशन लगवाने की गुहार लगाई। दविंद्र कौर और उनके बेटे नवप्रीत ने नई आईडी, जबकि गुरमेहर सिंह व गौरव ने नाम और जन्मतिथि सुधारने संबंधी आवेदन दिए। दुर्गा नगर की प्रीति ने राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी। नगराधीश ने स्पष्ट किया कि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed