पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police personnel shot while examining a revolver in Ambala; hospitalized with injuries.

Ambala: रिवाल्वर की जांच करते समय पुलिसकर्मी को लगी गोली, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Jun 2026 01:39 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2026 01:39 PM IST
सार

नाइट ड्यूटी खत्म होने पर ईएचसी जसबीर ने नियमानुसार अपनी सरकारी रिवाल्वर सुबह की शिफ्ट के दूसरे इंचार्ज को सौंपी। दूसरा इंचार्ज जैसे ही हथियार को लेकर उसकी जांच करने लगा तो अचानक दुर्घटनावश फायर हो गया।

विज्ञापन
Police personnel shot while examining a revolver in Ambala; hospitalized with injuries.
घायल पुलिसकर्मी नागरिक अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात स्टाफ के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह की शिफ्ट बदलने के दौरान सरकारी रिवाल्वर को चेक करते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली सामने खड़े ईएचसी जसबीर को जा लगी जिन्हें लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रिवाल्वर की जांच करते समय चली गोली

घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब सैनी माजरा टोल के पास ईआरवी कर्मियों की शिफ्ट बदली जा रही थी। नाइट ड्यूटी खत्म होने पर ईएचसी जसबीर ने नियमानुसार अपनी सरकारी रिवाल्वर सुबह की शिफ्ट के दूसरे इंचार्ज को सौंपी। दूसरा इंचार्ज जैसे ही हथियार को लेकर उसकी जांच करने लगा तो अचानक दुर्घटनावश फायर हो गया। रिवाल्वर से निकली गोली सीधे सामने खड़े ईएचसी जसबीर के हाथ के अंगूठे और उंगली को चीरती हुई जांघ को छूकर निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घायल जसबीर को तुरंत ईआरवी की मदद से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल जसबीर की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed