सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Production in industries stalled due to LPG shortage

Ambala News: एलपीजी की किल्लत से उद्योगों में उत्पादन ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Production in industries stalled due to LPG shortage
साइंस व ग्लासवेयर इंडस्ट्री के उद्योग संचालक कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए। प्रवक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

अंबाला। वैज्ञानिक उपकरण क्षेत्र की रीढ़ मानी जाने वाली ग्लासवेयर इंडस्ट्री इन दिनों संकट में है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत हो गई है। इससे एमएसएमई इकाइयां बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उच्चाधिकारियों को तुरंत गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
द अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (असीमा) के एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष जतिंदर सहगल और महासचिव उमा कांत ने किया। उद्यमियों ने मंत्री विज को सौंपे मांग पत्र में बताया कि रेस्टोरेंट के विपरीत ग्लासवेयर इंडस्ट्री के पास गैस सिलिंडरों का कोई विकल्प नहीं है। गैस न मिलने से हजारों श्रमिकों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि तात्कालिक राहत के साथ-साथ अंबाला छावनी और साहा इंडस्ट्रियल एरिया में नैचुरल गैस पाइपलाइन बिछाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे संकट से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री अनिल विज ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त जे. गणेशन और अंबाला के उपायुक्त अजय तोमर से फोन पर बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि साइंस इंडस्ट्री के लिए गैस आपूर्ति का एक अलग विशेष शेड्यूल बनाया जाए। विज ने कहा कि अंबाला की साइंस इंडस्ट्री से हजारों घरों का चूल्हा जलता है, इसे किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed