सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PTM will be held in government schools on April 1.

Ambala News: सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल को होगी पीटीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
PTM will be held in government schools on April 1.
विज्ञापन
- बच्चों का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे अभिभावक, बालवाटिका-III से 5वीं तक के परीक्षा परिणाम किए जाएंगे साझा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने आगामी 1 अप्रैल को राज्य के सभी राजकीय प्राथमिक स्कूलों में मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें बालवाटिका-III से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम साझा किए जाएंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, हाल ही में 16 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित हुई वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों को होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) के माध्यम से अभिभावकों को दिखाया जाएगा।
कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों का एचपीसी आधारित रिपोर्ट कार्ड उनके समग्र विकास को दर्शाएगा। बालवाटिका-III के बच्चों का परिणाम निपुण एप पर उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर साझा किया जाएगा। इस बार माता-पिता को केवल रिजल्ट नहीं देखना है बल्कि एचपीसी में दिए गए अभिभावक निरीक्षण कॉलम को भी भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली कक्षा की तैयारी
शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को अगली कक्षा के निपुण लक्ष्यों और दक्षताओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि पीटीएम के दिन सभी जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी, संकुल मुखिया, बीआरपी और एबीआरसी कम से कम एक विद्यालय का दौरा करेंगे। वे वहां अभिभावकों से बातचीत करेंगे और फीडबैक के लिए 30 मार्च को जारी होने वाले गूगल फॉर्म को भरेंगे। इस मेगा पीटीएम को केवल एक औपचारिक बैठक न बनाकर एक उत्सव का रूप दिया जाएगा। इसमें प्रवेश उत्सव पर जोर दिया जाएगा और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही, मैं भी निपुण अभियान के तहत अभिभावकों के वीडियो बाइट्स भी लिए जाएंगे ताकि उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया जा सके। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि पीटीएम के दौरान कम से कम 30 मिनट का सामूहिक सत्र आयोजित करें। इसमें सभी अभिभावकों को एक साथ बिठाकर रिपोर्ट कार्ड भरने में उनका मार्गदर्शन किया जाए ।

1 अप्रैल को मैगा पीटीएम आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय से निर्देश मिल गए हैं। इसकी जानकारी स्कूल मुखियाओं सहित संबंधित को दे दी गई है ताकि समय पर समुचित व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed