फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Revenue to be boosted through advertising; railway stations to undergo transformation

Ambala News: प्रचार से बढ़ाएंगे आय, रेलवे स्टेशनों पर होगा बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Revenue to be boosted through advertising; railway stations to undergo transformation
अंबाला। उत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करने और रेलवे की आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब स्टेशनों पर ट्रेन सूचना डिस्प्ले बोर्ड को गैर-किराया राजस्व मॉडल के तहत लगाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार, वर्तमान में इन सूचना बोर्डों के रख-रखाव और स्थापना पर रेलवे को भारी खर्च उठाना पड़ता है। इस खर्च को कम करने, विज्ञापन व अन्य माध्यमों से अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करने के उद्देश्य से सक्षम प्राधिकारी ने एनएफआर मॉडल लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में अंबाला रेल मंडल सहित दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर और जम्मूतवी मंडलों के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं। उनसे स्टेशनों के अनुसार मौजूदा बोर्डों की उपलब्धता, अतिरिक्त आवश्यकताओं और क्रियान्वयन की प्रस्तावित योजना का विस्तृत आकलन प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed