फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 10 lakh swindled under the pretext of sending someone to Europe.

Ambala News: यूरोप भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh swindled under the pretext of sending someone to Europe.
अंबाला। यूरोप के सायप्रस भेजने के नाम पर नडियाली गांव निवासी जगतार पुरी से 10 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि अमृतसर के एक दंपती से संपर्क किया था। शातिर ने फर्जी वीजा देकर दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसा दिया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने आरोपी हरदेव सिंह व उनकी पत्नी प्रदीप कौर बाजवा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में नडियाली गांव निवासी जगतार पुरी ने बताया कि उसने फेसबुक पर विदेश भेजने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर मोरेकलां निवासी हरदेव सिंह और उसकी पत्नी प्रदीप कौर बाजवा ने दावा किया कि वह बेरोजगारों को विदेश में अच्छी कंपनियों में नौकरी दिलवाते हैं, जहां 2 से 2.5 लाख रुपये महीना आसानी से कमाया जा सकता है।
विज्ञापन

झांसे में आकर अपने दोस्त गुरचरण के भाई दीपक कुमार को सायप्रस भेजने का सौदा 10 लाख रुपये में तय कर लिया। 22 नवंबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच आरोपियों के गूगल पे और बैंक खातों में किश्तों में 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 25 मार्च को आरोपियों ने बाकी के 4.50 लाख रुपये नकद लेने के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया व व्हाट्सएप पर लोकेशन शेयर कर पैसे ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

एक महीने तक जांच प्रक्रिया में फंसा रहा युवक

जगतार का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया। पहली बार में टिकट फर्जी निकलने पर आरोपियों ने दोबारा टिकट देने का नाटक किया। 27 मार्च का वीजा देकर जब दीपक को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया तो इमिग्रेशन चेकिंग के दौरान वीजा और दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके चलते इमिग्रेशन अधिकारियों ने दीपक को वहीं रोक लिया और वह लगभग एक महीने तक एयरपोर्ट की जांच प्रक्रियाओं में फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed