फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 24 lakh swindled on the pretext of securing a railway job.

Ambala News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rs 24 lakh swindled on the pretext of securing a railway job.
मुलाना। रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर सौरभ चौहान से 24 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र व प्रशिक्षण पत्र देकर कई महीनों तक बंगाल व झारखंड के होटलों में ठहराए रखा।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना मुलाना पुलिस ने यमुनानगर निवासी बलकार सिंह व पश्चिम बंगाल निवासी राजू सिंह व मनीष कुमार राय पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़ित सौरभ चौहान ने बताया था कि फरवरी 2025 में गांव रसूलपुर में ऑनलाइन शेयर मार्केट के सिलसिले में एक मीटिंग हुई थी।
विज्ञापन

वहां उसकी मुलाकात यमुनानगर के महमूदपुर निवासी बलकार सिंह से हुई। बलकार ने दावा किया था कि उसकी रेलवे में अच्छी पहुंच है और वह पहले भी कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवा चुका है। आरोपी को 24 लाख रुपये दे दिए थे। फर्जी आईडी कार्ड और दस्तावेज थमाकर ट्रेनिंग के नाम पर पीड़ित को पश्चिम बंगाल और झारखंड भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए भेजा था धनबाद
सौरभ का आरोप है कि लगभग 8-9 महीने बंगाल के सेवन-सेवन टी व झारखंड के कीर्तिमान होटल में रुकता रहा, जिसका पूरा खर्चा उसने खुद उठाया। इसी दौरान बलकार ने उसकी पहचान अपने साथी पश्चिम बंगाल निवासी राजू सिंह व मनीष कुमार राय से करवाई। पैसे लेने के बाद जब आरोपियों ने टिकट कलेक्टर पद का नियुक्ति पत्र व सर्विस रिकॉर्ड थमाया तो वह नियुक्ति के लिए झारखंड धनबाद के भुली रेलवे सेंटर पहुंचा। वहां अधिकारियों को दस्तावेज दिखाने पर पता चला कि सभी कागजात फर्जी और जाली हैं। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने मार्च 2026 में पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed