सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strangled body of a youth found in a closed house

Ambala News: बंद मकान में मिला युवक का गला हुआ शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Strangled body of a youth found in a closed house
विज्ञापन
- बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया, दिल का दौरा पड़ना बताया गया मौत का कारण
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के सत्संग विहार इलाके में रविवार शाम को बंद मकान से सरसेहड़ी गांव निवासी संदीप कुमार (39) का शव मिला है। शव पूरी तरह सड़ चुका था व दुर्गंध आ रही थी। सोमवार को कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र का कहना है कि रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना है।
पड़ोसियों को बदबू आने पर पता चला
सत्संग विहार में मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला। जैसे ही भीतर पहुंचे तो युवक का शव बेड पर था। घर में कोई न होने के कारण किसी को भनक तक नहीं लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि उसकी चार दिन पहले मौत हुई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक संदीप अपनी पत्नी से चार साल से अलग रहता था और किराये के मकान में अकेला जीवन यापन कर रहा था। वह जागरण का काम करता था व दो बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed