सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students were happy with questions on Western influence on Punjabi culture and environmental protection.

Ambala News: पंजाबी संस्कृति पर पश्चिमी प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के सवालों छात्र खुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students were happy with questions on Western influence on Punjabi culture and environmental protection.
अंबाला छावनी में पंजाबी की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों ने दी संस्कृत, बायो टेक्नोलॉजी और पंजाबी की परीक्षा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा बोर्ड ने बुधवार को भी परीक्षा आयोजित की। 12वीं का संस्कृत, उर्दू और बायो टेक्नोलॉजी का पेपर हुआ। वहीं 10वीं की पंजाबी की परीक्षा हुई। परीक्षा में घर के महत्व पर अनुच्छेद, व्याकरण खंड में विस्मय बोधक शब्द, मुहावरे और शुद्ध-अशुद्ध वाक्यों पर प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा त्योहार विषयों पर निबंध, सहेली को छुट्टियों का निमंत्रण, मित्र को परीक्षा में सफलता पर बधाई पत्र लिखने के विकल्प दिए गए।
पाठ्यपुस्तकों से कविता की व्याख्या और कहानियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। माफ पंजाबी दा, दादी दीयां कहानियां और बिखली जैसी रचनाओं से बहुविकल्पीय प्रश्न आए। वहीं कंप्यूटर की उपयोगिता, ओसीआर सॉफ्टवेयर, पंजाबी संस्कृति पर पश्चिमी प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर छात्रों के विचार मांगे गए। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। 10वीं की परीक्षा में 4500 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 4431 ने परीक्षा दी, वहीं 69 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी तरह से 12वीं में 4700 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 4602 ने परीक्षा दी और 98 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्याकरण में पूरे नंबर आने की उम्मीद

सलोनी ने बताया कि व्याकरण का भाग बहुत सरल और सीधा था। मुहावरे और शुद्ध-अशुद्ध वाक्यों ने पेपर को कम समय में हल करने में बहुत मदद की। पूरे अंक मिलने की उम्मीद है।

प्रश्न हल करने में पूरा समय मिला

जतिन ने बताया कि हालांकि प्रश्न पत्र में 17 प्रश्न थे लेकिन समय प्रबंधन अच्छा रहा। निबंध और पत्र लेखन के विषयों ने हमें रचनात्मकता दिखाने का पूरा मौका दिया।

आधुनिक विषयों का रहा समावेश

मनीष ने बताया कि यह देखकर खुशी हुई कि पेपर में सोशल मीडिया और कंप्यूटर की उपयोगिता जैसे आधुनिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। भाषा का महत्व आज के दौर में भी कितना प्रासंगिक है।

संतुलित था प्रश्नपत्र

तान्या ने बताया कि पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत आसान। साहित्यिक खंड के प्रश्न सीधे पाठ्यपुस्तकों से थे जिससे उत्तर लिखना काफी सहज रहा। यह एक संतुलित सेट था।

संस्कृति और पर्यावरण पर जोर

हर्षनूर ने बताया कि पर्यावरण और पंजाबी संस्कृति पर पूछे गए दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने हमें गहराई से सोचने पर मजबूर किया। वृक्षों के महत्व वाला प्रश्न वाकई बहुत प्रेरणादायक था।

परीक्षा की पूरी तैयारी की थी

प्रिंस ने बताया कि आपने पिछले सालों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास किया था तो आज का पेपर आपके लिए बहुत आसान रहा होगा। ओसीआर और तकनीक से जुड़े सवाल थोड़े अलग थे लेकिन दिलचस्प थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed