फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Chief Minister honored 250 meritorious students and said, "Respecting talent is true service."

Ambala News: सीएम ने 250 मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- प्रतिभा का सम्मान सच्ची सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister honored 250 meritorious students and said, "Respecting talent is true service."
पुलिस डीएवी स्कूल के ऑडीटोरियम में सीएम नायब सिंह सैनी बच्चों को सम्मानित करते हुए। संवाद
- अंबाला शहर के पुलिस डीएवी स्कूल में आयोजित हुआ उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार-2026 समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की उड़ान संसाधनों की कमी के कारण नहीं रुकने दी जाएगी। शिक्षा में समान अवसर, पारदर्शी व्यवस्था और योग्यता का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आज हरियाणा का युवा पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकता है कि उसे अपनी मेहनत पर भरोसा है, न कि किसी सिफारिश या खर्ची-पर्ची पर।
मुख्यमंत्री बुधवार को पुलिस डीएवी स्कूल के सभागार में पूजा फाउंडेशन एवं एचपीएससी के सौजन्य से आयोजित उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार-2026 समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 70 से अधिक विद्यालयों के 10वीं, 12वीं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सूचना आयुक्त नीता खेड़ा, प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ. संजय शर्मा, एचपीएससी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र, जोनल अध्यक्ष प्रशांत मुंजाल, जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, डाॅ. विकास कोहली, ऋषभ गुप्ता, प्रदेश सचिव सौरव कपूर, महासचिव डाॅ. रुचिका भूटानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक अवसर देते हैं, संस्कार पहचान बनाते हैं : नायब
विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक पाना महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा अभी बाकी है। अंक अवसर प्रदान करते हैं, जबकि आचरण पहचान बनाता है। उन्होंने युवाओं से अपनी मातृभूमि, माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।


बोले- मिशन बुनियाद और सुपर-100 से मिल रही नई पहचान
शिक्षा व खेल के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन बुनियाद, सुपर-100, पीएम-श्री और संस्कृति मॉडल स्कूलों के जरिए साधनहीन बच्चों को आईआईटी व मेडिकल संस्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। समारोह में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए शिक्षा और खेल नीति की सराहना की। वहीं, पूजा फाउंडेशन के संस्थापक विनोद कुमार ने अंबाला में आईएमटी की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और व्यापारियों के हित में क्लस्टर केंद्र बनाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed