{"_id":"69b9b91f010a0c5346035178","slug":"the-incomplete-work-of-animal-science-university-will-be-completed-with-five-crore-rupeesthe-incomplete-work-of-animal-science-university-will-be-completed-with-five-crore-rupees-ambala-news-c-36-1-amb1001-159855-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच करोड़ से पूरा होगा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का अधूरा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच करोड़ से पूरा होगा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का अधूरा काम
विज्ञापन
अंबाला के लखनौर साहिब गांव में अधूरा पड़ा प्रशासनिक खंड का काम। संवाद
विज्ञापन
- किसानों और पशुपालकों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं और नई तकनीक की मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लखनौर साहिब में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने अधूरे काम को पूरा करने के लिए फाइनेंशियल बिड खोल दी है। अधूरे निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर एजेंसी को कार्य आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।
मौजूदा समय में लुवास में प्रशासनिक खंड सहित पशुओं के अस्पताल की इमारत अधूरी पड़ी है। दोनों जगह ढांचा तो तैयार है लेकिन यहां रंग-रोगन व खिड़की व दरवाजे लगने हैं। वहीं लुवास केंद्र के निर्माणस्थल की हालत भी दयनीय है। काम रुकने के कारण यहां चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास उग गई है, हालांकि सुरक्षा के लिए केंद्र के मुख्य रास्ते को ईंट व डंडे लगाकर बंद किया गया है और एक कर्मचारी की भी यहां पर तैनाती की गई है ताकि चोरी न हो सके।
एजेंसी के कोर्ट जाने से रुक गया था काम
साल 2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनौर साहिब में इस क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की घोषणा की थी। योजना के तहत वर्ष 2019 में 11.45 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। आवंटित एजेंसी के साथ उपजे विवाद और मामला अदालत में चले जाने के कारण वर्ष 2022 में लुवास का काम बीच में ही रोक देना पड़ा था। लंबे इंतजार के बाद अब विभाग नई एजेंसी को काम सौंपने की तैयारी में है। विभाग द्वारा जारी नई निविदा के अनुसार, इस बजट से सेंटर के अधूरे पड़े ढांचों को पूरा किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से प्रशासनिक खंड का निर्माण पूरा किया जाएगा ताकि केंद्र का सुचारू संचालन हो सके। इसी प्रकार बीमार पशुओं के इलाज के लिए अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण होगा। जबकि जांच और अनुसंधान के लिए मोर्चरी ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा।
क्षेत्र के पशुपालकों को मिलेगी राहत
लुवास सेंटर का काम दोबारा शुरू होने की खबर से स्थानीय पशुपालकों में खुशी है। इस केंद्र के शुरू होने से न केवल अंबाला, बल्कि आसपास के जिलों के किसानों और पशुपालकों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं और नई तकनीक की जानकारी घर के नजदीक मिल सकेगी।
लुवास सेंटर के शेष कार्यों के लिए वित्तीय बोली खोल दी गई है। एजेंसी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द वर्क अलॉटमेंट कर काम धरातल पर शुरू करा दिया जाएगा।
- रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला
Trending Videos