सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Those making allegations should show proof of cross voting: Ram Kishan Gurjar

आरोप लगाने वाले क्रास वोटिंग के सबूत दिखाएं : रामकिशन गुर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Those making allegations should show proof of cross voting: Ram Kishan Gurjar
नारायणगढ़ में विश्राम गृह में पत्रकारों से बात करते रामकिशन गुज्जर। संवाद
विज्ञापन
- पार्टी छोड़ चुके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूटा गुस्सा, बोले- कांग्रेसी ही कांग्रेसजनों के खिलाफ रच रहे साजिशें, समय आने पर खोलूंगा पोल
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

नारायणगढ़ (अंबाला)। कांग्रेस छोड़ चुके प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व क्षेत्र के पूर्व विधायक राम किशन गुर्जर ने बुधवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गीता भुक्कल के बयानों व आरोपों को आधारहीन बताया। उन्होंने उन पर जमकर भड़ास निकाली। उन्हें क्रॉस वोटिंग के सबूत दिखाने की चुनौती भी दी। रामकिशन ने कहा कि राज्यसभा चुनावों में उनकी विधायक पत्नी शैली चौधरी पर क्रॉस वोटिंग के निराधार आरोप लगाने से वह आहत हैं इसीलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों के पास क्या सबूत हैं कि शैली चौधरी ने क्रॉस वोटिंग की है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या वो नेत्री रिटर्निंग अधिकारी थीं। उन्होंने कहा कि भुक्कल ने शैली चौधरी की धार्मिक भावनाओं व आस्था पर चोट की है। यह उन्हें शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मन में गुब्बार तो बहुत कुछ है लेकिन अभी नहीं समय आने पर सबकी पोल खोलूंगा। उन्होंने ने कहा कि जल्द अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा। हमारा निर्णय नारायणगढ़ के विकास को केंद्र बिंदु में रख कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी ही कांग्रेसियों के खिलाफ रच रहे साजिश

रामकिशन ने कहा कि आज कांग्रेस के अंदर कांग्रेसी ही कांग्रेसजनों के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता साजिश के तहत पार्टी का नुकसान करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस नेता पार्टी हाई कमान को नाम लिख कर देने की बात कर रहे हैं उन्हें सार्वजनिक तौर पर सभी 9 विधायकों के नाम उजागर करने चाहिए। पार्टी के 37 विधायकों में से 28 के ही मत पार्टी कैंडिडेट को मिले हैं।

पार्टी में अंतर्कलह का माहौल

रामकिशन गुर्जर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कर्णधारों ने यही सब किया है। उन्होंने 2016 व 2022 के राज्यसभा का जिक्र करते हुए बताया कि जो नेता आज दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर हायतौबा मचा रहे हैं, उन्होंने उस समय खुद क्या किया था। उन्होंने कहा कि आज पार्टी में अंतर्कलह का माहौल है। पार्टी के लिए कार्य करने वालों की कदर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed