सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traffic jam on the highway due to non-functional traffic signals.

Ambala News: हाईवे पर ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से लग रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the highway due to non-functional traffic signals.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला। छावनी में अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राजमार्ग पर लगे ट्रैफिक सिग्नल शोपीस बनकर रह गए हैं जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रैफिक सिग्नल विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय काम करना बंद कर देते हैं। सोमवार को दोपहर में लाइटें बंद होने की वजह से चौराहों पर हर तरफ से वाहन फंसे दिखाई दिए। ऐसे हालात हादसे का कारण बनते हैं। यातायात एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि लाइटों की समस्या को ठीक कराया जा रहा है। इनका पालन भी कराया जाएगा।
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर दिनभर डंपर गुजरते रहते हैं। सिग्नल व्यवस्था ठप होने से यह डंपर तेज गति से शहर में प्रवेश करते हैं। खासकर एसडी विद्या स्कूल के सामने काफी तेज रफ्तार से जाते हैं। इस दौरान कभी भी हादसा हो सकता है। इसके साथ ही आंतरिक सड़कों पर जाम के हालात भी बन जाते हैं। वहीं पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों की जान भी जोखिम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
टांगरी नदी के पास सबसे ज्यादा दबाव
राजमार्ग पर टांगरी नदी के पास लगाए गए सिग्नल पर इस समय सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है। यहां टांगरी बांध की तरफ से आने वाला भारी ट्रैफिक सीधे राजमार्ग के यातायात से टकराता है। सिग्नल न चलने के कारण बांध की ओर से आने वाले वाहन राजमार्ग के ट्रैफिक में व्यवधान पैदा कर रहे हैं, जिससे यहां पल-पल पर लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां टांगरी की तरफ से आने वाले लोगों को कभी लाइट ठीक मिलती है तो वह इतनी लंबी होती है कि गर्मी में इंतजार करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed