{"_id":"69e6c5c0405f42f4d303e147","slug":"unclaimed-briefcase-found-at-police-line-chowk-bomb-disposal-squad-called-ambala-news-c-36-1-sknl1017-161958-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस लाइन चौक पर मिली लावारिस अटैची, बुलाया बम निरोधक दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस लाइन चौक पर मिली लावारिस अटैची, बुलाया बम निरोधक दस्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी पुलिस लाइन के मुख्य बाजार के पास मिली अटैची की खोजी कुत्ते के साथ जांच करते हुए पु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- एक घंटे बाद दस्ते ने अटैची को सुरक्षित घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन चौक पर सोमवार को एक दुकान के बाहर लावारिस हालत में अटैची मिली। संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और सतर्कता बढ़ा दी। एसपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूर पर यह अटैची मिली। करीब एक घंटे बाद बम निरोधक दस्ते ने अटैची को सुरक्षित घोषित किया जिसके बाद प्रशासन व जनता ने राहत की सांस ली।
एक दुकानदार ने पुलिस लाइन बाजार में ही लावारिस अटैची देखी थी। काफी देर तक किसी के न आने पर बम की आशंका के चलते सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। मामला संवेदनशील इलाके से जुड़ा होने के कारण पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची। राहगीरों और वाहनों की आवाजाही को कुछ देर के लिए बंद कर बम निरोधक दस्ते व खोजी कुत्ते की मदद से जांचा गया। जांच के बाद अटैची को खोला तो वो खाली थी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह अटैची वहां कौन छोड़ गया था। हालांकि पहले इलाके में मॉक ड्रिल की सूचना फैली थी। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि अटैची में कुछ नहीं निकाला था।
16 अप्रैल को भी गत्ते की पेटी मिलने पर मचा था हड़कंप
अंबाला सिटी की घास मंडी के निकट पेट्रोल पंप पर 16 अप्रैल को कोई एक गत्ते की पेटी को लावारिस हालत में छोड़ गया था। उस समय भी पेट्रोल पंप के कर्मी ने मामला संदिग्ध देखते हुए सूचित किया था। उस समय भी मौके पर बम निरोधक दस्ते ने आकर जांच की थी और पेटी में से महज नारियल, शराब की खाली बोतलें मिली थी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X