सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Bharat and Shatabdi trains will depart from the station on time.

Ambala News: तय समय पर ही स्टेशन से रवाना होगी वंदे भारत और शताब्दी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat and Shatabdi trains will depart from the station on time.
विज्ञापन
- जल्दी आने के बाद भी प्लेटफाॅर्म पर खड़ी रहेगी ट्रेन, स्टेशन अधीक्षक करेंगे निगरानी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अब वंदे भारत और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर जल्दी आने के बावजूद निर्धारित समय से एक मिनट पहले भी रवाना नहीं हो सकेंगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं जिसकी निगरानी अब स्टेशन अधीक्षक (एसएस) के हाथों में होगी। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
कुछ समय से यात्रियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्वचलित दरवाजों वाली ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर जल्दी आ जाती हैं और समय से पहले दरवाजे बंद कर चल देती हैं। इस कारण कई बार यात्री प्लेटफॉर्म पर ही छूट जाते हैं या हड़बड़ी में चढ़ने के प्रयास में चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में यात्रियों को आई थी चोट
हाल ही में चंडीगढ़ स्टेशन पर एक बड़ा मामला सामने आया था, जहां शताब्दी एक्सप्रेस अपने तय समय से कुछ मिनट पहले ही चल दी थी। इस दौरान ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे जिसके बाद अब मुख्यालय ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
ट्रेन छूटने का रहता था डर
ट्रेन कितनी भी जल्दी प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाए, उसे तय समय तक खड़ा रहना होगा। स्टेशन अधीक्षक खुद प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहकर समय की निगरानी करेंगे। स्वचलित दरवाजे प्रस्थान के निर्धारित समय से ठीक पहले ही बंद किए जाएंगे। समय से पहले ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट और गार्ड पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इस फैसले से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो समय से स्टेशन पहुंचने के बावजूद ट्रेन के जल्दी छूट जाने के डर में रहते थे। रेलवे का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल हादसे रुकेंगे, बल्कि यात्रा का अनुभव भी सुरक्षित और सुखद होगा।

इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों और स्टेशन पर तैनात एसएस को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो। ट्रेन बेशक पहले आ जाए, लेकिन वो तय समय पर ही प्लेटफार्म से रवाना होगी। देरी से आने पर भी दो मिनट का ठहराव अवश्य दिया जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed